HINDI
प्रश्न 1. नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
कहा जाता है
-
-
विपत्ति की कसौटी पर कसा जाने वाला व्यक्ति ही सच्चा मित्र होता है। सच्चा
मित्र एक शिक्षक
की भांति होता है। जिस प्रकार
शिक्षक अपने छात्र को सन्मार्ग की ओर अग्रसर
करता है, उसी प्रकार एक सच्चा मित्र
अपने मित्र को पाप के गर्त में गिरने से बचाता है। सदैव उसे
सही रास्ते पर चलाने की कोशिश करता है
और संकट के समय कभी उसका साथ नहीं छोड़ता।
मानव जीवन काफ़ी रहस्यपूर्ण
है। कभी-कभी जीवन में ऐसे अवसर उपस्थित हो जाते हैं जब
मनुष्य
की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है,
उसका मन तेज गति से पाप की ओर दौड़ता है। ऐसे समय में
मित्र के उपदेश ही अधिक कल्याणकारी सिद्ध होते हैं।
मित्र के उपदेश का जितना प्रभाव हृदय पर
पड़ता है, उतना और
किसी का नहीं पड़ता। ईश्वर से हमें यही प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें
स्वार्थी मित्रों से बचाए और सच्चे मित्रों से मिलाए ।




(ड़)
गद्यांश के लिए उचित शीर्षक कारण सहित लिखिए।

Answer :

Answer:

Explanation:

उचित शीर्षक: "सच्चे मित्र का महत्व"

कारण: यह शीर्षक गद्यांश के मुख्य संदेश को संक्षेप में व्यक्त करता है, जिसमें स्पष्ट होता है कि एक सच्चा मित्र कितना महत्वपूर्ण होता है मानव जीवन में। यहाँ पर मित्रता की उच्चता, विश्वास, और निष्ठा को बयान किया गया है जो व्यक्ति को विपत्तियों से बचाने में सहायक होती है।