Answer :

Answer:

समय का सदुपयोग करने से हमारे जीवन में विभिन्न फायदे होते हैं। यह हमें सफलता के पथ पर आगे बढ़ने में मदद करता है, कार्यक्षमता में सुधार लाता है, स्वास्थ्य को सुधारता है, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है, और संगठनशीलता और समय प्रबंधन की क्षमता को बढ़ाता है

Answer:

कीसी ने कहा है कि ‘कमाया हुआ धन वापस आ सकता है, लेकिन गवाया हुआ समय कभी वापस नहीं आ सकता। समय एक मूल्यवान और हमारे जीवन की सबसे कीमती चीज़ है। समय की तुलना हम सोना, चांदी और हीरो से नहीं कर सकते है। समय गतिशील है और निरंतर अपनी गति से चलता रहता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय का सदुपयोग करना बेहद जरुरी है।

प्रकृति भी समय के महत्व को समझती है इसलिए प्रकृति के हर घटक अपने समय का पालन करते है जैसी कि सूरज, चंद्र, मौसम। हर व्यक्ति को समय के हर एक क्षण का उपयोग करना चाहिए क्योंकि बीता हुआ समय कभी लौटकर आता नहीं है। हर मनुष्य के जीवन में सफलता की चाबी समय ही है लेकिन समय सीमित होता है। समय बहुत शक्तिशाली है, उसको हराना असंभव है।

हर माता पिता को बचपन से ही अपने बच्चे को समय का महत्व समझना चाहिये। विद्यार्थी अवस्था में समय का काफी महत्व होता है क्यांकि वही समय जीवन विकास की नींव होती है। संसार के सभी महान विभूतियों ने जीवन के प्रत्येक पल का उपयोग किया है। इसलिए आज उनका नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। समय को कोई भी न तो बेच सकता है, न ही खरीद सकता है।

समय का व्यर्थ उपयोग करना एक मूर्खतापूर्ण काम है क्योंकि समय को बर्बाद करनेवालों को समय खुद बर्बाद कर देता है। हमें समय का सदुपयोग के महत्व को समझते हुए अपना कीमती समय दूसरों की निंदा करने और लड़ने झगड़ने में व्यर्थ नहीं करना चाहिए। जीवन में सुख, शांति और ऐशवर्य की प्राप्ति के लिए समय के मूल्य को गंभीरता से लेना चाहिए।

Other Questions