Answer :

spriya
भारत का रेल तन्त्र दुनिया के सबसे बड़े तन्त्रों में से एक हैं। भारतीय रेलगाड़ियों में हर दिन सवा करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं। एक अनुमान के अनुसार देश में प्रति वर्ष औसतन ३०० छोटी-बड़ी रेल दुर्घटनाएँ होती हैं। भारत में वर्ष २००० से बाद घटित हुई रेल दुर्घटनाओं का घटनाक्रम इस प्रकार है:-
 उत्तर प्रदेश में एक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी बस और रेल के टक्कर में ३१ लोग मारे गए। महाराष्ट्र के घाटनदुर स्टेशन पर सिकंदराबाद-मनमाडएक्सप्रेस के एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से २१ लोगों मारे गए और ४१ घायल हो गए। पटना से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की १३ बोगियों के मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पटरी से उतर जाने से सात लोग घायल हो गए। नई दिल्ली से पटना जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से १२ लोगों की मृत्यु हो गई। बिहार के औरंगाबाद जिले में हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी के धावे नदी में गिर जाने से सौ यात्री मारे गए और डेढ़ सौ घायल हो गए।

Other Questions