Answer :

Explanation:

अच्छे के साथ अच्छा बनें, बुरे के साथ बुरा नहीं। क्योकि हीरे को हीरे से तराशा जा सकता है पर कीचड़ से कीचड़ साफ नहीं हो सकता।”

सदाचार अच्छे आचरण पर जोर देता है। सदाचारी होने के लिए चरित्र की पवित्रता का होना बहुत जरुरी होता है। शिष्टाचार और सदाचरण में थोड़ा फर्क होता है। सदाचार के अन्तर्गत शिष्टाचार आता है। शिष्टाचार हमारे बाहरी व्यक्तित्व का आइना होता है, जबकि सदाचार आत्मिक गुण होता है।

सदाचार का अर्थ

सदाचार का अर्थ है अच्छा नैतिक व्यवहार, व्यक्तिगत आचरण और चरित्र। दूसरे शब्दों में सदाचार, व्यवहार और कार्य करने का उचित और स्वीकृत तरीका है। सदाचार जीवन को सहज, आसान, सुखद और सार्थक बनाता है। मनुष्य भी एक जन्तु ही है, लेकिन यह सदाचरण ही है, जो उसे बाकी जन्तुओं से, अलग करता है।

Other Questions